फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accident on GT Road in Karnal, four vehicles collided, one dead and six injured, truck broke divider

करनाल में GT रोड पर हादसा: चार वाहन भिड़े, एक की मौत व छह लोग घायल; डिवाइडर तोड़ कर आए ट्रक ने मारी टक्कर

Sat, 19 Apr 2025 03:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 19 Apr 2025 03:29 PM IST
सार

करनाल में हुए सड़क हादसे में घायल पंजाब के लुधियाना निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह इनोवा कार चलाता है। शुक्रवार रात वह अपने साथी नवदीप उर्फ हर्षदीप के साथ ताऊ के बेटे को छोड़ने दिल्ली एयरपोर्ट गया था।

विज्ञापन
Accident on GT Road in Karnal, four vehicles collided, one dead and six injured, truck broke divider
सड़क हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल में जीटी रोड पर घरौंडा के पास रात को एक भीषण सड़क हादसे में चार वाहन आपस में भिड़ गए। डिवाडर तोड़ कर दूसरी साइड में घुसे ट्रक ने बस को टक्कर मारते हुए इनेवा को टक्कर मार दी। पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक के बीच में इनेवा फंस गई। दुर्घटना में इनेवा सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


दोनों ट्रकों के बीच फंसी इनोवा में सवार दोनों युवकों को मुश्किल से बाहर निकाला गया, जिनमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि बस में सवार आगरा की महिला सहित कई यात्री घायल हुए।  घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए घरौंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति संभाली और जाम खुलवाया। थाना घरौंडा पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल पंजाब के लुधियाना निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह इनोवा कार चलाता है। शुक्रवार रात वह अपने साथी नवदीप उर्फ हर्षदीप के साथ ताऊ के बेटे को छोड़ने दिल्ली एयरपोर्ट गया था। वापसी में रात करीब 11:30 बजे वे घरौंडा में रेस्ट हाउस के पास पहुंच तो हादसा हुआ। उनके आगे एक प्राइवेट बस चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी जीटी रोड पर ही पानीपत की ओर से तेज एक ट्रक तेज गति से आया और डिवाइडर पार करते हुए आगे चल रही बस के साथ टकराया फिर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी गाड़ी पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक के बीच फंस गई। मौके पर राहगीरों की मदद से उनको निकाला गया।


इसके बाद पहले इलाज के लिए उन्हें घरौंडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने नवदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसे काफी चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed