फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   accident

वॉल्वो टूरिस्ट बस की टक्कर से जीटी रोड पर ट्रक पलटा, लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
accident
जीटी रोड पर कर्ण लेक के समीप शुक्रवार रात को वॉल्वो बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क के बीच में पलट गया। बस में सवार कुछ यात्री चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद जीटी रोड पर पलटे ट्रक और क्षतिग्रस्त वॉल्वो बस को सड़क के किनारे किया। सदर पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रणधीर ने बताया कि रात को दिल्ली से मनाली की तरफ एक टूरिस्ट वॉल्वो बस जा रही थी। बस के चालक हरप्रित का कहना है कि उनके आगे ट्रक पहली लाइन में चल रहा था। अचानक वह उनकी लाइन में आ गया। इस कारण ट्रक में टक्कर लगी। वहीं दूसरी और ट्रक का ड्राइवर तासीन का कहना है कि बस तेजी से आ रही थी। उसने पीछे से उसके ट्रक को टक्कर मार दी। बस चालक की गलती के कारण यह हादसा हुआ है। इस मामले की अभी जांच की जा रही है। बस में सवार यात्री शुभम ने बताया कि ड्राइवर बहुत तेज बस चला रहा था। उन्हें दिल्ली से ही लग रहा था कि पहाड़ों में यह ड्राइवर कैसे इस बस को चलाएगा। बस चालक की गलती से ही यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed