फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accident in Karnal, Tree fell on sister-in-law and sister-in-law sitting in car

करनाल में हादसा: कार में बैठी देवरानी व जेठानी के ऊपर गिरा पेड़, मौके पर मौत; व्यक्ति व बच्चे की जान बची

Fri, 13 Sep 2024 03:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 13 Sep 2024 03:30 PM IST
सार

व्यक्ति ने बारिश के कारण पेड़ के नीचे कार को खड़ा कर दिया। वह बच्चे को लेकर साथ लगी फल की रेहड़ी से सेब खरीदने लगा। वहीं कार में बिमला और सुनहरी आपस में बात कर रही थी तो एक दम वह पेड़ उस कार के ऊपर गिर गया।

विज्ञापन
Accident in Karnal, Tree fell on sister-in-law and sister-in-law sitting in car
हादसे की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल में नीलोखेड़ी गोल मार्केट में खड़ी कार पर पेड़ गिर गया। जिससे कार में बैठी देवरानी व जेठानी की दबने से मौत हो गई। गनीमत रही कि कार दो व्यक्तियों की जान बच गई। उनमें एक व्यक्ति व एक बच्चा था। जो पेड़ के साथ लगी फ्रुट की रेहड़ी से सेब लेने के लिए गया था। पेड़ गिरने ही आस पास अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और क्रेन वाले को बुलाया। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को शव कार से निकाल और क्रेन की मदद से कार को पेड़ के नीचे से निकाला।

विज्ञापन


गांव सावंत का एक परिवार अपनी रिश्तेदारी गांव संधीर जा रहा था। जिसमें एक व्यक्ति, एक बच्चा और जिसमें बिमला और सुनहरी नाम की 50 से 60 वर्षीय देवरानी और जेठानी थी। जब वह नीलोखेड़ी गोल मार्केट में पहुंचे तो उन्होंने फल लेन के लिए गाड़ी रोकी। व्यक्ति ने बारिश के कारण पेड़ के नीचे कार को खड़ा कर दिया। वह बच्चे को लेकर साथ लगी फल की रेहड़ी से सेब खरीदने लगा। वहीं कार में बिमला और सुनहरी आपस में बात कर रही थी तो एक दम वह पेड़ उस कार के ऊपर गिर गया। जिससे उन दोनों महिलाओं की दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


क्रेन की मदद से निकाले बाहर
यह हादसा होते ही लोगों ने क्रेन बुलाई और पहले कार की खिड़की उखाड़कर महिलाओं को कार से बाहर निकाला और डॉक्टर के पास लेकर गए तो डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद क्रेन की मदद से पेड़ के नीचे दबी कार को बाहर निकाला। कार का पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद नीलोखेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed