{"_id":"69791ef42c343b2e530513d6","slug":"accident-due-to-truck-going-out-of-control-electric-pole-and-transformer-fell-karnal-news-c-18-knl1018-832988-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्रक के अनियंत्रित होने से हादसा बिजली का खंभा व ट्रांसफार्मर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्रक के अनियंत्रित होने से हादसा बिजली का खंभा व ट्रांसफार्मर गिरा
Wed, 28 Jan 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नेवल सब डिवीजन के कुंजपुरा गांव के नजदीक मंगलवार सुबह एक सोयाबीन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पेट्राेल पंप की दीवार पर गिर गया। दीवार, बिजली का खंभा पोल और ट्रांसफार्मर गिर गया। बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बंद हो गई। करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही।
बिजली निगम के जेई ने बताया कि बिजली का खंभा व लाइन टूटने से बिजली निगम को करीब 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जान-माल का कोई नुकसान न हो, इस कारण से यहां की आपूर्ति सूचना मिलते ही बंद कर दी गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि कुंजपुरा में सुबह 10 बजे से पहले ही बत्ती गुल हो गई थी, इस कारण दिनभर दुकानदारों को परेशानी रही।
मार्केट में फर्नीचर, वेल्डिंग, प्रिंटिंग व आरा मशीनों का कार्य बंद रहा। बिजली के बंद होने से दोपहर में गांव में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई और इस कारण से पशुओं को पानी पिलाने व घरेलू कार्यों में भी लोगों को परेशानी रही।
विज्ञापन
-- -- -- -
घटना की जानकारी पर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। चार घंटे में क्षतिग्रस्त लाइनों व ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कराकर लाइन को चालू किया। घटना में बिजली निगम का करीब 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराकर लिखित में रिकवरी का नोटिस ट्रक मालिकों के नाम दे दिया गया है। - कुलदीप पूनिया, एसडीओ नेवल