फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Academy of Narwal won the cricket match by nine wickets

Karnal News: अकादमी ऑफ नरवाल ने नौ विकेट से जीता क्रिकेट मैच

Fri, 20 Mar 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 20 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Academy of Narwal won the cricket match by nine wickets
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शाॅट मारती ​खिलाड़ी । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ठाकुर धूम सिंह की याद में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच गुलिया क्रिकेट अकादमी और राजेश पाठक क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। दूसरा मैच क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल और महिला क्रिकेट कम्यूनिटी अकादमी के बीच हुआ। पहले मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी ने आठ विकेट रहते मैच अपने नाम किया।
वहीं मेजबान टीम ने भी नाै विकेट से मैच जीत लिया। पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजेश पाठक क्रिकेट अकादमी की टीम ने 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम ने 23.5 ओवर में 149 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। गुलिया क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाज निशू सिंह ने 69 गेंदों पर 84 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

वहीं इनकी टीम की गेंदबाज रिया शर्मा ने भी आठ ओवर में 31 रन देकर चार विकेट लिए और आठ में से दो ओवर में एक भी रन नहीं दिए। शानदार बल्लेबाजी करने पर निशू सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए महिला क्रिकेट कम्यूनिटी अकादमी की टीम 35.2 के ओवर में मात्र 106 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। यह प्रतियोगिता का अब तक का सबसे कम स्कोर बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल की टीम ने 15.2 ओवर में 112 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल टीम की बल्लेबाज शशि माथुर ने 34 गेंदों पर 41 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। गेंदबाजी करते हुए भारती सिंह ने सात ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए व प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।

प्रतियोगिता में खेले जाएंगे 20 मैच
क्रिकेट कोच उधम राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एक टीम जिले की और एक टीम कैथल से है। बाकी हर जगह से करीब दो टीमें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 20 मैच खेले जाएंगे, जिनमें में 17 लीग मैच और तीन नॉकआउट मैच खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि हर एक मैच 40 ओवर का खेला जाएगा और पूरी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मैन ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बॉलर व बेस्ट बैट्समैन को नकद इनामी राशि दी जाएगी। साथ पूर्व भारतीय क्रिकेट सुमित नरवाल की ओर से जो महिला खिलाड़ी क्रिकेट में भविष्य बनाना चाहती हैं उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed