फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   About 27 percent increase in arrival of PR paddy

पीआर धान की आवक में 27 प्रतिशत के करीब हुआ इजाफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
About 27 percent increase in arrival of PR paddy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। चीका अनाज मंडी में शनिवार सायं तक 29 लाख 43 हजार 225 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है जिसमें 28 लाख 56 हजार 125 क्विंटल पीआर धान की खरीद हो चुकी है। वहीं 87 हजार 100 क्विंटल की खरीद बारीक धान की भी हो चुकी है जोकि मार्केट कमेटी कार्यालय रिकार्ड में दर्ज की गई है। वहीं पिछले वर्ष 23 अक्तूबर सायं तक के प्राप्त आंकड़ों में इस बार पिछले आंकड़ों से भारी अंतर देखने में आया है। चीका अनाज मंडी में विगत वर्ष 23 अक्तूबर ओर इस वर्ष की पीआर धान की खरीद में भी लगभग 25 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 22 लाख 35 हजार 384 पीआर धान की खरीद की गई थी। सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि विगत वर्ष से लगभग 27 प्रतिशत ज्यादा धान की खरीद हुई है। जबकि बारीक धान की आवक लगभग 45 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

बारिश के चलते करोड़ों के धान का खराब होने का बना खतरा
गुहला-चीका। चीका अनाज मंडी में बारिश की वजह से करोड़ों रुपये का धान खराब होने की संभावनाएं हैं। मंडी में धान का उठान जल्द नही किया गया तो बारिश के कारण खरीदा गया धान भीगकर खराब हो सकता है। मंडी में शाम के समय हलकी बारिश हुई। आढ़तियों की मांग है कि उठान के काम में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed