फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Abhimanyu and Yashpreet won medals in tennis event

bhanu-3

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Abhimanyu and Yashpreet won medals in tennis event
करनाल। ऑल इंडिया रैंकिंग टेनिस प्रतियोगिता में कर्णनगरी के अभिमन्यु और यशप्रीत की जोड़ी ने टेनिस की डबल्स इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं यशप्रीत ने सिंगल इवेंट में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। ये प्रतियोगिता दो से छह मई तक श्रीराम लॉन टेनिस अकादमी जींद में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

कर्ण स्टेडियम के टेनिस प्रशिक्षक खुशवंत सिंह ने बताया हरियाणा टेनिस संघ की ओर से जींद के श्रीराम लॉन टेनिस अकादमी में अखिल भारतीय एआईटीए राष्ट्रीय रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। इसमें देशभर से 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं करनाल के चार खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया था। इसमें करनाल की ओर से अंडर 14 आयु वर्ग के डबल्स में अभिमन्यु और यशप्रीत की जोड़ी ने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया तो वही टेनिस के सिंगल में यशप्रीत ने रजत पदक प्राप्त किया। दोनों पदक विजेता खिलाड़ी अगले महीने जून में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। दोनों खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी अशोक दुआ ने बधाई दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed