फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   abduction of a minor by luring him

Karnal News: बहला-फुसलाकर नाबालिग का अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
abduction of a minor by luring him
अंबाला। नाबालिग को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता चमतौरी लाल ने ये आरोप साली और उसके तीनों बेटों पर लगाए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बेटी को बहकावे में लेकर घर के सारे जेवरात और नकदी भी ले गए। अब बेटी को वापस मांग रहे हैं तो पैसे लेकर फैसला करने की बात कह रहे हैं कि लड़की नहीं देंगे। बब्याल की सैनिक कॉलोनी निवासी चमतौरी लाल की शिकायत पर महेश नगर थाना पुलिस ने मैना, भोला, रणजीत और प्रताप पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि सबसे छोटे लड़की 15 वर्षीय विराज है।

चार मई को वह सुबह 5 बजे उठा तो देखा कि गेट की कुंडी खुली पड़ी थी और बेटी विराज घर पर नहीं थी। लड़की को साली मैना व उसके लड़के भोला, प्रताप और रंजीत बहलाते फुसलाते रहते थे। जो मैना व उसके लड़के मिलकर घर के बाहर से किडनैप करके ले गये। कई बार उनसे फोन पर बात करके लड़की को छोड़ने के लिए कहा लेकिन मैना व उसके लड़के रंजीत व प्रताप धमकी दे रहे हैं और कहते कि 1-1/2 लाख रुपये ले लो और फैसला कर लो लड़की हम नहीं देंगे। जो करना है कर लो। पिता ने आरोप लगाया है कि लड़की विराज उनके बहकावे में आकर जाते हुए अपने साथ 2 तोले सोना और 2 किलो चांदी और 40 हजार रुपये घर से लेकर चली गई। पिता ने नाबालिग बेटी को छुड़वाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed