{"_id":"61c784eb5475e812102fa64f","slug":"abducted-and-raped-married-woman-accused-absconded-when-villagers-arrived-karnal-news-knl93967775","type":"story","status":"publish","title_hn":"49. महिला का अपहरण कर खेतों में ले जाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
49. महिला का अपहरण कर खेतों में ले जाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंजपुरा। पशुओं के लिए तूड़ी लेने जा रही एक 35 वर्षीय विवाहिता का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस दौरान ग्रामीणों के पहुंचने पर दोनों आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी युवकों की बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित विवाहिता ने बताया कि वह देर शाम घर से पशुओं के लिए तूड़ी लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने रास्ता रोककर उसका अपहरण कर लिया। दोनों युवक उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर गांव से कुछ दूर ईख के खेत में ले गए, जहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तभी ग्रामीणों को आता देख आरोपी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं अपहरण और दुष्कर्म की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि बदमाशों में पुलिस एवं कानून का भय दिखाई नहीं दे रहा। मामले में इंद्री की एएसपी हिमाद्रि कौशिक का कहना है कि आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।