फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Aam Aadmi Party will launch Vidhan Sabha election campaign from June 30

Haryana: 30 जून से विधान सभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेगी आम आदमी पार्टी, चरखी दादरी में होगी महारैली

Mon, 17 Jun 2024 02:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 02:00 PM IST
सार

अनुराग ढांडा ने कहा कि लोक सभा चुनाव से लगा कि हरियाणा की जनता ने अब भाजपा से मुंह मोड़ना शुरू कर दिया है, रही सही कसर विधान सभा के चुनाव में जनता पूरी कर देगी। अब भाजपा से सवाल पूछने का समय आ गया है। जितने वादे पिछले 10 सालों में किए हैं, जितनी असुविधाएं लोगों को दी हैं, उन पर अब आम आदमी पार्टी सवाल पूछेगी, ये सवाल शहर से लेकर गांव तक हर बूथ-हर जगह से होंगे।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party will launch Vidhan Sabha election campaign from June 30
पत्रकारों से बात करते अनुराग ढांडा - फोटो : संवाद

विस्तार

आम आदमी पार्टी अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। अभियान का शंखनाद 30 जून को चरखी दादरी में एक महारैली से किया जाएगा। आम आदमी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि महारैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल संबोधित करेंगी।

विज्ञापन

 
आम आदमी पार्टी के करनाल कार्यालय में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान आप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि 13 जून को हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री कमल गुप्ता ने एक बयान दिया था कि करनाल में हवाई अड्डे के लिए सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि करनाल पिछले डेढ़ दशक से हवाई अड्डे का इंतजार कर रहा है। भाजपा की दस सालों की सरकार में बार बार भरोसा दिलाया गया, कभी हवाई पट्टी को हवाई अड्डा बनाने, इसे कमर्शियल बनाने की बात कही। करनाल के लोगों ने दो दो बार करनाल से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए लेकिन फिर भी कोई काम नहीं हुआ। 
विज्ञापन


दूसरा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट करनाल तक मेट्रो लाइन बनाने का था लेकिन लंबे अर्से से सिर्फ आश्वासन ही दिए जा रहे हैं, सिर्फ कागजों पर ही काम हो रहा है, धरातल पर इन दोनों में से किसी भी प्रोजेक्ट को नहीं उतारा गया है। भाजपा सिर्फ सपने दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने हरियाणा में अब एक एक बूथ पर मजबूत तैयारी शुरू कर दी है। बूथों को मजबूत किया जा रहा है। जल्द ही हरियाणा के वास्तविक मुद्दों को लेकर जनता के बीच आएगी। ये वह मुद्दे होंगे, जिनसे सरकारें हमेशा मुंह मोड़ती रही हैं। उन्होंने कहा कि आप अपने विधान सभा चुनाव अभियान का शंखनाद 30 जून को चरखी दादरी में एक महा रैली आयोजित कर करेगी। जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आएंगी। तब तक हर विधान सभा क्षेत्र में बैठकें शुरू कर तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed