फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Aadhti friction, one mandhi and three president

सामने आई आढ़तियों की फूट, एक मंडी और तीन प्रधान

Mon, 04 Apr 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Mon, 04 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा अनाजमंडी में आढ़तियों की फूट खुलकर सामने आ गई है। इस बार आढ़तियों की गुटबाजी के चलते मंडी को एक नहीं तीन-तीन प्रधान मिले हैं। अलग अलग गुटों ने अपने अलग-अलग प्रधान चुने हैं। एक गुट ने सर्वसम्मति से दो प्रधान चुन लिए, तो एक अन्य गुट ने एक प्रधान चुना है। मंडी में तीन प्रधान चुने जाने पर चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।  
विज्ञापन

रविवार को व्यापारियों की बैठक सामुदायिक केंद्र में हुई। इस दौरान लाला सोहनलाल गुप्ता, रघबीर संधू, सुरेंद्र सिंगला, मैनपाल राणा की देखरेख में प्रधान पद का चुनाव कराया गया। इसमें सर्वसम्मति से राजकुमार राणा व शिवदयाल को सर्वसम्मति से मंडी का प्रधान नियुक्त किया गया। प्रधान बनने पर मंडी के आढ़ती जयभगवान, राजेंद्र सिंगला, गरीश गुप्ता, दीपक शर्मा, चेतनदेव आदि ने नवनियुक्त प्रधानों का फूल मालाओं से स्वागत किया। कमेटी के सदस्य सोहनलाल गुप्ता, रघुबीर संधू, पूर्व प्रधान पवन गुप्ता ने बताया कि मंडी में भाईचारा स्थापित कराने के लिए प्रधान पद का चुनाव सर्वसम्मति से कराया गया है। मंडी में किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। मंडी में दो प्रधानों की नियुक्ति बहुत ही जरूरी थी, क्याेंकि मंडी में कामकाज ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि मंडी में गेहूं के सीजन में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
वहीं, मंडी के दूसरे गुट की बैठक सामुदायिक केंद्र में विनोद गर्ग व महेंद्र पाल गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इसमें मंडी आढ़तियों ने प्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी कर विनोद जैन को सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया। व्यापारियों ने उनका भी फूल मालाओं से स्वागत किया तथा लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। नवनियुक्त प्रधान विनोद जैन ने कहा कि उन्हें मंडी व्यापारियों की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे निभाते हुए मंडी में भाईचारा स्थापित किया जाएगा। बता दें कि रविवार को हुई आढ़तियों की बैठक में चुनाव नहीं हो सका था और विवाद के चलते चुनाव को स्थगित कर दिया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
क्या बोले प्रधान
नवनियुक्त प्रधान राजकुमार राणा व शिवदयाल सिंगला ने कहा कि जो व्यापारियों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाने का प्रयास किया जाएगा। मंडी के व्यापारियों में किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। अगर मंडी का कोई व्यापारी नाराज है तो उसको मनाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, तीसरे प्रधान विनोद जैन ने भी आढ़तियों के हितों की लड़ाई लड़ने का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed