{"_id":"69beebed760157d38c0891b4","slug":"a-young-man-working-as-a-bone-grinder-was-attacked-and-injured-karnal-news-c-18-knl1018-869662-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हड्डी रोडा का काम करने वाले युवक पर हमला, किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हड्डी रोडा का काम करने वाले युवक पर हमला, किया घायल
Sun, 22 Mar 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जटपुरा गांव में हड्डी रोडा का काम करने वाले सुनील पर शुक्रवार को 15 युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरेाप है कि हमलावर उससे 25 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
परिजन ने गोरक्षा दल के सदस्यों पर हमला करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि आरोपियों ने सुनील के घर आकर धमकी दी थी। सुनील की पत्नी ने बताया कि वीरवार को वह जटपुरा में काम पर गया हुआ था। वह हड्डी रोडा का काम करता है। जटपुरा में 15 युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ की। आरोपी 18 मार्च की शाम करीब चार-पांच बजे उनके घर आकर धमकी देकर गए थे।
सुनील के भाई सुभाष ने बताया कि उनका हड्डी रोडा का काम पुश्तैनी है और उनके पूर्वज भी यही काम करते आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गोरक्षा दल के लोग ही इस काम को लेकर विरोध करते हैं। इससे पहले भी उन पर हमले हो चुके हैं। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।