फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A young man was attacked with a knife over a money transaction, seriously injured.

Karnal News: रुपयों के लेनदेन को लेकर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल

Wed, 08 Apr 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 08 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with a knife over a money transaction, seriously injured.
घरौंडा में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में घायल बलराज अस्पताल में इलाज के दौरान दाखिल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। बसताडा रोड स्थित साई मंदिर के समीप सोमवार देर शाम बलराज और एक अन्य युवक के बीच रुपयों के लेन-देन का विवाद हो गया। एक युवक ने बलराज के पैर टांग व बाजू पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घरौंडा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
घरौंडा निवासी अजय ने बताया कि उनका दोस्त बलराज किसी काम से साई मंदिर रोड पर गया हुआ था। इसी दौरान वहां एक अन्य युवक पहुंचा और रुपयों के लेन-देन पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि झगड़े के दौरान दूसरे युवक ने अचानक चाकू निकालकर बलराज पर कई वार कर दिए। हमले में बलराज की बाजू और पैर पर गहरे घाव हो गए। वह घायल होकर नीचे गिर गया। वहीं सूचना मिलते ही अजय तुरंत मौके पर पहुंचा और आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि साई मंदिर रोड के पास दो युवकों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed