{"_id":"69d017618ac80b198f00999b","slug":"a-young-man-was-attacked-with-a-knife-after-the-accident-and-his-condition-worsened-karnal-news-c-18-knl1018-878894-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसे के बाद युवक पर चाकू से हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसे के बाद युवक पर चाकू से हमला, गंभीर
Sat, 04 Apr 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-6 में सामुदायिक केंद्र के बाहर स्कूटर और बुलेट मोटर साइकिल की टक्कर के बाद विवाद हो गया। तीन लोगों ने स्कूटर सवार सुजन पर चाकू से हमला कर दिया। बाजू पर चाकू लगने से वह घायल है।
सुजन अपने घर की तरफ जा रहे थे। शुक्रवार को सामुदायिक केंद्र के नजदीक शाम को उनका स्कूटर की मोटर साइकिल से भिड़ गया। उनके और मोटर साइकिल सवाल युवक के बीच झगड़ा हो गया। युवक ने अपने दो साथियों को बुला लिया।
आरोप है कि तीनों ने मिलकर सुजन पर चाकू से हमला कर दिया। सुजन ने पुलिस को बताया कि दो युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और एक ने उनकी बाजू पर चाकू मारा। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने उन्हें करनाल के सिविल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
वार्ड 8 पार्षद संकल्प भंडारी ने बताया कि कम्यूनिटी सेंटर में बैठक के बाद बाहर निकलते समय यह घटना हुई। पुलिस जांच अधिकारी आनंद प्रकाश ने बताया कि सेक्टर-6 में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। युवक की बाजू पर चाकू लगा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।