{"_id":"69c988defd3935177206b134","slug":"a-young-man-slipped-and-fell-into-a-canal-while-immersing-himself-in-the-havan-material-karnal-news-c-18-knl1018-874925-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हवन सामग्री बहाने गया युवक पैर फिसलने से नहर में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हवन सामग्री बहाने गया युवक पैर फिसलने से नहर में गिरा
Mon, 30 Mar 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
युवक के परिवार को सांत्वना देते विधायक योगेंद्र राणा व मार्केट कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण राणा ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूनक।
बाम्बरेहड़ी गांव का मोक्ष (19) शनिवार शाम को पैर फिसलने से नहर में गिर गया। वह हवन सामग्री की राख डालने के लिए नहर पर गया था। लोगों की सूचना मूनक थाना पुलिस और परिजन पहुंचे। तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिली। रविवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम नहर में अभियान चलाकर तलाश कर रही है।
बांबरेहड़ी गांव निवासी सुरेश ने बताया कि उनके छोटे भाई का लड़का मोक्ष शनिवार शाम को हवन सामग्री और अन्य बचा हुआ सामान नहर में बहाने के लिए गया था। नहर पर मौजूद लोगों के अनुसार, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। रात को काफी देर तक नहर में उसकी तलाश की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। रविवार सुबह से ग्रामीण और गोताखोरों की टीम के साथ एसडीआरएफ की टीम ने फिर तलाश शुरू की। देर रात तक उसका सुराग नहीं लगा था। मूनक थाना प्रभारी बृजपाल ने बताया कि पुलिस लगातार अभियान चला रही है। युवक की तलाश की जा रही है।
कंबल फैक्टरी में काम करके चलाता था
मोक्ष कंबल फैक्टरी में काम करता था। वह घर का सहारा था। उसका छोटा भाई 12वीं कक्षा में पढ़ता है और हाल ही में बोर्ड की परीक्षाएं दी हैं। मोक्ष के पिता रमेश अधरंग से पीड़ित हैं। मां की पांच साल पहले बिजली का करंट लगने से मौत हो चुकी है। युवक के नहर में डूबने की सूचना पर विधायक योगेंद्र राणा, चेयरमैन प्रवीण राणा भी मौके पर पहुंचे। विधायक ने अधिकारियों को नहर में सर्च अभियान ओर तेज करने के निर्देश दिए हैं।