फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A young man riding a motorcycle died after being hit by a trolley; the wheel passed through his leg and stomach.

Karnal News: ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, टांग और पेट से गुजरा पहिया

Fri, 10 Oct 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 10 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a motorcycle died after being hit by a trolley; the wheel passed through his leg and stomach.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। मेरठ रोड पर तेज रफ्तार ट्राॅले ने वीरवार सुबह बाइक सवार ढाकवाला गुजरान निवासी विनीत (19) को कुचला दिया। युवक के एक पैर, पेट और छाती के ऊपर से ट्राॅले का पहिया गुजर गया। इससे आंतें बाहर आ गई और मौके पर उसने दम तोड़ दिया। बाइक पर सवार होकर विनीत अपने बड़े भाई अंकुश के साथ करनाल आ रहा था। टक्कर लगने के बाद अंकुश (24) ने कूदकर जान बचाई, जबकि विनीत बाइक से नहीं कूद पाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और ट्राॅले को कब्जे में लिया और भाई अंकुश की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।

मंगलौरा चौकी प्रभारी एवं जांच अधिकारी मनजीत ने बताया कि दिहाड़ी मजदूरी करने वाला विनीत और अंकुश गांव से करनाल शहर किसी काम से आ रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही वे नगला मेघा चौक के पास पहुंचे मेरठ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्राॅले ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद संतुलन बिगड़ने से वे गिर गए और बाइक व युवक विनीत के ऊपर से ट्राॅले का पहिया गुजर गया। हादसे के बाद आरोपी ट्राॅला चालक भाग गया। पुलिस के अनुसार, ट्राॅला में चीनी लादकर आरोपी चालक उत्तर प्रदेश से पंजाब लेकर जा रहा था।
विज्ञापन




लोग बोले- बाइक चालक को संभलने का नहीं मिला मौका

प्रत्यक्षदर्शी बीरबल, शंकर और अर्जुन का कहना है कि जिस समय यह हादसा हुआ, तब ट्राॅले की रफ्तार तेज थी। टक्कर इतनी तेजी से हुई कि बाइक चालक युवक को संभलने का समय नहीं मिला। गनीमत रही कि पीछे बैठा युवक दूसरी तरफ कूदते हुए गिर गया और ट्राॅले की चपेट में आने से बच गया। ट्राॅले में चीनी लदी होने के कारण वजन भी ज्यादा था। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed