{"_id":"680feb4de71313a6ab06a5af","slug":"a-young-man-fell-from-a-moving-truck-and-was-crushed-by-two-other-trucks-karnal-news-c-18-knl1008-633929-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चलते ट्रक से गिरा युवक दो अन्य ट्रकों ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चलते ट्रक से गिरा युवक दो अन्य ट्रकों ने कुचला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नेशनल हाईवे पर मनक माजरा स्थित पुराने टोल के पास देर रात 12 बजे एक युवक चलते ट्रक से गिर गया और दो अन्य ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गए। मृतक की पहचान रोहतक जिले के कुलताना निवासी सुमित (28) के रूप में हुई है।
पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक सुमित चालक का काम करता था। 26 अप्रैल की रात को वह करनाल आया था। सुमित दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। प्रत्यक्षदर्शी ढाबा चौकीदार विक्रम ने बताया कि वह हिमाचल ढाबे पर ड्यूटी कर रहा था। उसी समय कुरुक्षेत्र की ओर से एक ट्रक तेजी से करनाल की ओर आ रहा था।
जैसे ही ट्रक ढाबा पार कर रहा था, उसके ऊपर बने टूल से एक युवक नीचे गिरा। ट्रक उसी युवक के ऊपर से निकल गया।
उसके पीछे आ रहे दूसरे ट्रक ने भी युवक को कुचल दिया। सूचना मिलते ही थाना बुटाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सरकारी एंबुलेंस से नीलोखेड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की भी जांच कर रही है।