फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A young man committed suicide after his friend failed to return the loan of Rs 2 lakh.

Karnal News: दोस्त ने उधार दो लाख नहीं लौटाए तो युवक ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide after his friend failed to return the loan of Rs 2 lakh.
मतलौडा। धर्मगढ़ गांव में रिफाइनरी में काम करने वाले अजय (28) ने सोमवार की शाम घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने गांव के ही रिंकू और सुरजीत पर ब्याज पर लिए दो लाख रुपये नहीं लौटाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। वह दो भाई हैं। पिता की मौत का क्लेम 18 लाख रुपये उसके व छोटे भाई अजय और मां के खाते मे आए थे। अजय का गांव के ही सुरजीत के साथ उठना बैठना था। अजय ने नवंबर माह में सुरजीत को दो लाख रुपये ब्याज पर उधार दिए थे। जब परिजनों को पैसों की जरूरत हुई तो उन्होंने अजय से पैसों के बारे में पूछा। अजय ने सुरजीत से पैसे वापस मांगे। लेकिन उसने पैसे वापस करने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह तनाव में आ गया और सोमवार शाम को उसने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने एसएचओ सदर थाना के नाम पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed