{"_id":"5e5ffeed8ebc3ec74f2b1b54","slug":"a-young-boy-and-girl-commited-suicide-by-jumping-in-front-of-goods-train-karnal-news-knl243044165","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 मार्च को होनी थी लड़की की शादी, युवक संग ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, जताई जा रही ये आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 मार्च को होनी थी लड़की की शादी, युवक संग ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, जताई जा रही ये आशंका
Thu, 05 Mar 2020 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
युवक-युवती ने मंगलवार देर रात मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने आत्महत्या की है। लड़की की 12 मार्च को शादी तय हुई थी। उससे पहले ही दोनों ने ट्रेन के आगे आकर जान दे दी।
विज्ञापन
दोनों की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। युवती और युवक अलग-अलग गांव के रहने वाले थे । जीआरपी ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। फिलहाल इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। जीआरपी जांच कर रही है।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात जीआरपी को सूचना मिली कि उचाना नहर के समीप युवक-युवती के शव पड़े हैं। जीआरपी कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और मृतकों की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
उसके बाद जीआरपी ने शवों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के मॉर्चरी हाउस भेजा। बुधवार को जीआरपी ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई। जीआरपी थाना प्रभारी ताराचंद का कहना है कि मामले को हर पहलू से जोड़कर जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।