{"_id":"5764441b4f1c1b591811bbcd","slug":"a-woman-sent-to-prison-for-drug-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़का होने की दवा देने वाली महिला को भेजा जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़का होने की दवा देने वाली महिला को भेजा जेल
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल जिले के घरौंडा कस्बे के वार्ड नंबर 10 से लड़का होने की शर्तिया दवा देने के आरोप में पकड़ी गई महिला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर दिया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को वार्ड 10 में रहने वाली हरिजन मोहल्ले में एक महिला द्वारा लड़का पैदा होने की शर्तिया दवाई देने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग चंडीगढ़ के निदेशक को कार्रवाई के लिए भेजी थी। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की उपनिदेशक डॉ. रेनू मलिक व लॉ एंड ऑर्डर की अधिकारी रीनू पठानिया के नेतृत्व में टीम ने वार्ड नं. 10 के हरिजन मोहल्ले में छापा मारा और एक महिला को दबोच लिया। इसके साथ ही टीम ने महिला के क्लीनिक से विभिन्न प्रकार की बीमारियों की दवाईयां भी बरामद की थी। टीम ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया और सभी दवाइयां सील कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने सीएमओ संतलाल की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि करनाल सिविल सर्जन संतलाल की शिकायत पर पीएनडीटी एक्ट के तहत महिला शांति देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन