{"_id":"6955860f4c96b1f3110d336d","slug":"a-trolley-full-of-sugarcane-overturned-due-to-fog-causing-traffic-jam-karnal-news-c-18-knl1018-813875-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कोहरे के कारण पलटी गन्ने से भरी ट्रॉली, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कोहरे के कारण पलटी गन्ने से भरी ट्रॉली, लगा जाम
Thu, 01 Jan 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित नमस्ते चौक के पास कोहरे के कारण गन्ने से भरी ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के सामने कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिस कारण पीछे चल रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलट गई। सड़क पर गन्ने ही गन्ने फैल गए और जाम की स्थिति बन गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रॉली को सीधा करवाया और यातायात को सुचारु रूप से चालू करवाया। इसके बाद आसपास से पहुंचे लोगों ने दोबारा ट्रॉली में गन्ने लोड किए। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। संवाद
विज्ञापन