फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A trolley full of sugarcane overturned after colliding with a truck, splitting it in two.

Karnal News: ट्रक की टक्कर से पलटी गन्ने से भरी ट्रॉली, हुए दो हिस्से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
A trolley full of sugarcane overturned after colliding with a truck, splitting it in two.
ट्रक की टक्कर से पलटी गन्ने से भरी ट्रॉली, हुए दो हिस्से
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर वीरवार दोपहर को ट्रक की टक्कर से करनाल की ओर आ रहे गन्ने से ओवरलोड ट्रॉली और ट्रैक्टर पलट गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पलटने से ट्रैक्टर के दो हिस्से हो गए। बीच से अगले दोनों पहिये और इंजन आगे काफी दूर तक जाकर किया। हादसे में नड़ाना निवासी ट्रैक्टर चालक हरी को चोटें आई हैं। हादसा होते ही ट्रॉली पर लदा गन्ना सड़क पर फैल गया। रास्ता बंद होने से करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा की मदद से ट्रॉली को हटाते हुए यातायात को सुचारू किया।

सदर थाना के प्रभारी तरसेम ने बताया कि ट्रैक्टर चालक गांव नड़ाना से किसान का गन्ना लोड करके करनाल शुगर मिल लेकर जा रहा था। झिलमिल के नजदीक पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली का संतुलन बिगड़ने से पलट गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां से उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे शाम को घर भेज दिया। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




हाइड्रा के पहुंचने तक लग गई वाहनों की कतार

हादसे के बाद जब तक हाइड्रा पहुंची तब तक यातायात प्रभावित रहा। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ वाहनों को सर्विस लेन से निकलवाया। हाइड्रा के आने के बाद ट्रैक्टर और ट्रॉली को सीधा कराया गया। इसके बाद यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed