{"_id":"6826619a7fedcf58cb02d0c4","slug":"a-person-was-crushed-to-death-by-a-trolley-under-a-flyover-karnal-news-c-18-knl1008-647068-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फ्लाईओवर के नीचे ट्रॉले ने व्यक्ति को कुचला, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फ्लाईओवर के नीचे ट्रॉले ने व्यक्ति को कुचला, गई जान
विज्ञापन
करनाल। बलड़ी बाइपास फ्लाईओवर के नीचे एक व्यक्ति को ट्राॅले ने कुचल दिया। ट्राॅले के आगे और पीछे के दोनों टायर उसके पेट के ऊपर से निकल गए, जिससे पेट फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भिजवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 से 45 साल के बीच प्रतीत हो रही है। कपड़ों की तलाशी लेने पर भी कोई पहचान पत्र नहीं मिला। अगर 72 घंटे में पहचान नहीं हो पाती, तो नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।
हादसे के बाद ट्राॅला चालक वाहन को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्राॅला जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि चालक की पहचान हो सके और उसे गिरफ्तार किया सके। ब्यूरो