{"_id":"6a73990e428e4dc68a0bb15f","slug":"a-mammography-machine-will-soon-be-installed-at-the-district-hospital-karnal-news-c-18-knl1018-963624-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिला अस्पताल में जल्द लगेगी मैमोग्राफी मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिला अस्पताल में जल्द लगेगी मैमोग्राफी मशीन
Thu, 06 Aug 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में जनरल मेडिसिन ओपीडी के बाहर बैठे मरीज। अमर उजाला
करनाल। महिलाओं में स्तन कैंसर की समय पर जांच और बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में जल्द ही मैमोग्राफी मशीन स्थापित की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक (डीजी हेल्थ) डॉ. मनीष बंसल ने बुधवार शाम जिला नागरिक अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।
डीजी हेल्थ ने अस्पताल में ओपीडी, ट्रॉमा सेंटर सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों से इलाज, दवाओं और चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष जताया, जिसके बाद डॉ. बंसल भी अस्पताल की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन
हालांकि निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल भवन के पुराने हिस्सों का भी निरीक्षण किया। भवन की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक मरम्मत कार्य समय पर कराने के निर्देश दिए ताकि मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
डीजी हेल्थ ने कहा कि जिला अस्पताल में मैमोग्राफी मशीन लगने से महिलाओं को स्तन कैंसर की जांच के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे कैंसर की शुरुआती अवस्था में पहचान संभव होगी और समय पर उपचार शुरू किया जा सकेगा। यह सुविधा जिले की महिलाओं के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
महिला स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ
मैमोग्राफी मशीन की स्थापना के बाद स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग और जांच जिला अस्पताल में ही उपलब्ध होगी। इससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे तथा गंभीर बीमारी का समय रहते पता लगने से उपचार की सफलता की संभावना भी बढ़ेगी।
अस्पताल प्रबंधन को दिए निर्देश
निरीक्षण के अंत में डीजी हेल्थ ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ भवन के रखरखाव और मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल की सभी सुविधाएं सुचारु रूप से संचालित रहनी चाहिए ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें।