फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A knife fight between the uncle and aunt's son

Karnal News: मामा व बुआ के बेटे के बीच चले चाकू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
A knife fight between the uncle and aunt's son
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। चांद सराय में सोमवार की रात रुपयों के लेन-देन में मामा और बुआ के बेटों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूसरे पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस विवाद में बचाव करने आए लोगों समेत चार को चोट आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुचाया। घायल युवक शाहरुख की बहन ने बताया कि शाहरुख अपनी बुआ के घर रुपये लेने गया था। उसी दौरान बुआ के बेटों ने उस पर चाकूओं से हमला कर दिया। जब वह खुद मौके पर पहुंची तो उसे भी लात और ईंट मारी।
उन्होंने बताया कि उनके भाई के बुआ के बेटे हसीन के साथ रुपयों का लेन-देन था, इसी को लेकर विवाद हुआ। इधर, दूसरे पक्ष के घायल युवक हसीन ने आरोप लगाया कि मामा का बेटा शाहरुख आए दिन उनके घर शराब के नशे में पहुंच जाता है। उन्होंने कई बार मना किया लेकिन वह नहीं माना। शाहरुख चोरी और लूटपाट के मामलों में संलिप्त है। उसने अपने भाई का टैंपो भी बेच दिया था। उसके खिलाफ केस चल रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि झगड़े के दौरान शाहरुख ने उसके सिर पर चाकू से वार किया। जांच अधिकारी राम अवतार ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। केस दर्ज करके पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed