{"_id":"68f3e9311e13d303e203280d","slug":"a-green-park-will-be-built-in-place-of-the-pond-in-kailash-village-karnal-news-c-18-knl1008-761884-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कैलाश गांव में तालाब की जगह बनेगा हराभरा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कैलाश गांव में तालाब की जगह बनेगा हराभरा पार्क
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम वार्ड-1 में कैलाश गांव के पुराने, गंदे पानी से भरे तालाब को सुंदर पार्क में बदलने की तैयारी में है। इस पर करीब 35 लाख रुपये का खर्च प्रस्तावित है।
लंबे समय से यह तालाब गांववासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। गांव का गंदा पानी इसी तालाब में जमा होता है। इससे दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप होता है। गांव के लोग कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके थे। अब नगर निगम ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालते हुए निकासी व्यवस्था को सीवरेज लाइन से जोड़ दिया है। गांव का गंदा पानी तालाब में नहीं पहुंचेगा। तालाब खाली होने के बाद निगम यहां पार्क विकसित करेगा। बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम और बेंच लगाई जाएंगी। गांव के 6000 लोगों को इसका लाभ मिलेगा। निगम पार्षद सुदेश रानी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा।