{"_id":"682263bd1c94509bdf00eacc","slug":"a-bus-ran-over-a-btech-students-leg-he-was-admitted-to-hospital-karnal-news-c-18-knl1008-644485-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बीटेक के छात्र की टांग पर चढ़ी बस, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बीटेक के छात्र की टांग पर चढ़ी बस, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आरपीआईआईटी बसताड़ा के बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र एक बस की चपेट में आकर घायल हो गया। छात्र की टांग पर बस का पहिया चढ़ गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। उसका ऑपरेशन करवाना पड़ा। बस चालक मौके से भाग गया।
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। गढ़ी बीरबल गांव के छात्र दीक्षांत देशवाल ने बताया कि वह अपने दोस्तों आदित्य और अमरदीप के साथ मेरठ चौक से बस में चढ़ने ही वाला था कि चालक ने तेज रफ्तार बस चला दी। इससे बस का पहिया उसकी बाईं टांग पर चढ़ गया। दोस्तों ने उसे विर्क अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। दीक्षांत ने चालक के खिलाफ की मांग की है।