फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A bullet was fired at Pyont toll due to enmity, the main accused was also arrested.

Karnal News: रंजिश में चलाई थी प्योंत टोल पर गोली, मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 14 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A bullet was fired at Pyont toll due to enmity, the main accused was also arrested.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। प्योंत टोल प्लाजा पर पुरानी रंजिश के चलते गोली चलाने के मुख्य आरोपी असंध के वार्ड-4 निवासी मुख्य आरोपी जयकरण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अदालत से उसका चार दिन का रिमांड लिया है। मामले में शामिल चार अन्य आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। वारदात में प्रयोग किया गया हथियार और गाड़ी अभी बरामद नहीं हुई है।

निसिंग थाना के प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि एक अप्रैल को रात को 10:30 बजे करनाल की ओर से तीन गाड़ियां गलत दिशा में तेज रफ्तार से टोल प्लाजा प्योंत पर पहुंची थीं। पहली गाड़ी ने बैरिकेड को टक्कर मारी जबकि पीछे आ रही दूसरी गाड़ी ने पहली गाड़ी को टक्कर मार दी। इसी दौरान एक राउंड फायर किया गया। घटना के बाद एक गाड़ी असंध की ओर चली गईं। वहीं दो गाड़ियां वापस करनाल की तरफ गई थीं।
विज्ञापन

मामले में आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम सहित बीएनएस की अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से गोली चलाने वाले आरोपी जयकरण की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने चार दिन का रिमांड मंजूर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अन्य संलिप्त आरोपियों की पहचान व अवैध हथियार की बरामदगी की जाएगी। मामले में इससे पहले पुलिस चार आरोपियों जानी गांव निवासी आशीष, नरेंद्र, सुमित कुमार और लालैन गांव निवासी कवि गोलन को काबू करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed