{"_id":"81-61142","slug":"Karnal-61142-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया कप में जीतेगी टीम : रितु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशिया कप में जीतेगी टीम : रितु
Karnal
Updated Sat, 07 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। रितु रानी के भारतीय महिला हाकी टीम के कप्तान चुने जाने पर नगरवासियों में खुशी की लहर है। फोन पर रितु से हुई बात में उन्होंने कहा कि हाकी फेडरेशन ने उन पर जो विश्वास जताया है उसमें वह खरी उतरेंगी और वे वर्ल्ड कप अवश्य जीतकर आएंगी। उन्होंने बताया कि लगभग एक माह से वे पटियाला में अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मलयेशिया में होने वाले एशिया कप में वे अवश्य विजयी होकर आएंगी। रितु रानी के अनुसार उनकी टीम के हौसले बुलंद हैं। वे 22 सितंबर को मलयेशिया जाएंगी।
रितु के कप्तान चुने जाने पर उनके पिता जयपाल ने कहा कि उनकी बेटी ने बड़े परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि शाहाबाद के लिए यह गौरव की बात है कि यहां की बेटी रितु रानी भारतीय महिला हाकी टीम का नेतृत्व कर रही है। रितु ने लगभग दस वर्ष की आयु में हाकी खेलना शुरू किया था। छोटी से उम्र से खेलती हुए कई ऊंचाइयों को पार करते वह विश्व में भारत की ओर से महिला हाकी टीम का नेतृत्व कर रही है। रितु रानी के कप्तान बनने की खुशी में हेल्पर्स के प्रधान तिलक राज अग्रवाल ने रितु के पिता जयपाल के लड्डू खिलाकर बधाई दी।