{"_id":"81-61128","slug":"Karnal-61128-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुल्लपुर में ग्रामीणों ने जड़ा स्कूल पर ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुल्लपुर में ग्रामीणों ने जड़ा स्कूल पर ताला
Karnal
Updated Sat, 07 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निसिंग। गांव गुल्लपुर में स्कूल चौकीदार पर रात को ड्यूटी नहीं करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार सुबह आठ बजे ग्रामीणों ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने इस दौरान जमकर हंगामा किया और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों व अध्यापकों ने आरोप लगाया कि चौकीदार धर्मपाल के सही ड्यूटी नहीं करने के कारण स्कूल में कई बार चोरी भी हो चुकी है। बाद में बीईईओ ने ग्रामीणों को चपरासी के तबादले करने का भरोसा देकर दोपहर बारह बजे ताला खुलवाया। शुक्रवार को गुल्लपुर के ग्रामीण सुबह स्कूल पहुंचे और मेन गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने इस दौरान शिक्षकों को अंदर नहीं जाने दिया और जमकर नारे लगाए। ग्रामीण जसवंत, कर्मसिंह, धर्मसिंह, जसवंत, केहर सिंह, पालाराम, कृष्ण, जसवीर, रामफल, रामस्वरूप, लाभ सिंह, सेवाराम, रमेश, रघुवीर सहित अन्य ने आरोप लगाया कि स्कूल में रात को चौकीदार नहीं होने से बिजली के तार व बच्चों का राशन सहित अन्य सामान कई बार चोरी हो चुका है। इससे दुखी होकर उन्हें स्कूल पर ताला लगाने जैसे कदम उठाना पड़ा। बाद में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने भरोसा दिया तो ग्रामीण शांत हुए। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद बंसल, अध्यापक तिलकराज, बलवान, सत्यपाल, कश्मीरी लाल व मुकेश कुमार का कहना है कि धर्मपाल की स्कूल में पोस्ट चपरासी व चौकीदार की है। चौकीदार अपनी ड्यूटी नहीं मनमानी करता है। प्रशासन से ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए।
चपरासी की मजबूरी
चपरासी धर्मपाल ने आरोप लगाया कि स्कूली स्टाफ अपनी मनमानी कर रहा है। वह स्कूल में चपरासी के पद पर तैनात है। उसने लिखित रूप से शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों को अवगत करा दिया था। चपरासी की ड्यूटी स्कूल टाइम तक ही होती है, 24 घंटे की ड्यूटी वह नहीं दे सकता।
अन्य स्कूल में भेज देंगे
निसिंग के खंड शिक्षा अधिकारी मोहनलाल वर्मा का कहना है कि ग्रामीणों व स्कूली स्टाफ की मांग पर चपरासी धर्मपाल को जल्द ही प्रतिनियुक्ति पर किसी अन्य स्कूल में भेज दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जिला स्तर के अधिकारियों को पत्र लिखकर भेज दिया है।