{"_id":"81-47030","slug":"Karnal-47030-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम सात को अगौंध में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम सात को अगौंध में
Karnal
Updated Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिला प्रशासन के रात्रि प्रवास का अगला कार्यक्रम आगामी 7 दिसंबर को गांव अगौंध में होगा। इस दौरान प्रशासन द्वारा ग्रामीण विकास और लोगों की सुविधाओं के लिए कई नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत स्कूल के विद्यार्थियों के प्रवास के दौरान आयोजित किए जाने वाले शिविर में बस पास भी बनवाए जाएंगे। गुहला उपमंडल के गांव अगौंध में आगामी सात दिसंबर को आयोजित होने वाले रात्रि ठहराव कार्यक्रम में विभिन्न जरूरी जन सेवाओं को शामिल करते हुए लर्निंग लाइसेंस के साथ-साथ अब आवासीय, जाति प्रमाण पत्र और रोडवेज बस पास भी मौके पर बनाए जाएंगे। इसके अलावा दिन में लगाई जाने वाली 20 से अधिक विभागों की प्रदर्शनी में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना, विधवा व विकलांग पेंशन के फार्मों की औपचारिकताएं पूरी की जाएगी। कल्याण विभाग द्वारा इंदिरा प्रियदर्शिनी विवाह शगुन योजना के तहत चेक बांटे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ओपीडी में मरीजों को उपचार और दवा मुफ्त दी जाएंगी। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। कृषि विभाग व मछली पालन विभाग द्वारा अपने-अपने विभाग की स्कीमों की जानकारी दी जाएगी। पशुपालन विभाग पशुओं के उपचार की व्यवस्था करेगा। राजस्व विभाग इंतकाल संबंधी मामलों को निपटाएगा। जिला बाल संरक्षण अधिकारी बच्चों को जागरूक करने बारे विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कानूनी जागरूकता के बारे में बताया जाएगा तथा ओपी जिंदल ग्रामीण जन कल्याण संस्थान द्वारा भी शिविर लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा जल संरक्षण के लिए चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की जानकारी भी मौके पर दी जाएगी। डीसी चंद्रशेखर ने बताया कि 7 दिसंबर को गुहला खंड के गांव अगौंध में रात्रि ठहराव कार्यक्रम सभी खंडों में प्रथम चरण पूरा होने के बाद यह दूसरे चरण का तीसरा गांव होगा। जहां जिला प्रशासन के सभी अधिकारी एक साथ रुकेंगे। इससे पूर्व दूसरे चरण में साकरा व चंदाना में यह कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। जिला कैथल ही प्रदेश का पहला जिला है, जहां प्रशासन द्वारा रात्रि ठहराव कार्यक्रम सभी खंडों में चलाया जा रहा है। इस बार बस पास सहित एकल सेवा केंद्र से संचालित कई नई सेवाओं की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन