{"_id":"81-46807","slug":"Karnal-46807-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की जगह परीक्षा देती छात्रा काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे की जगह परीक्षा देती छात्रा काबू
Karnal
Updated Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बीसीए प्रथम वर्ष में एक छात्रा को दूसरी छात्रा की जगह परीक्षा देते हुए काबू किया गया है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पहली बार एक छात्रा को दूसरी छात्रा की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। फिलहाल केयू ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करवा दिया है। इन दिनों बीए की परीक्षाएं चल रही है। केयू के केंद्र नंबर केकेआर-4 में बीसीए प्रथम वर्ष रोल नंबर 157051 पर जांचने के बाद पाया गया कि परीक्षा दे रही छात्रा किसी अन्य छात्रा की जगह परीक्षा दे रही है। पुलिस ने भी छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। दो दिन पहले भी तीन युवकों को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था, जिनमें से एक युवक मौका देखकर फरार हो गया था।
विज्ञापन