{"_id":"81-42056","slug":"Karnal-42056-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की योजना बनाते हथियारबंद लुटेरे काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की योजना बनाते हथियारबंद लुटेरे काबू
Karnal
Updated Wed, 19 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
करनाल। सीआईए दो पुलिस ने रांवर रोड ग्रीन बेल्ट सेक्टर पांच के पास से हथियारों के बल पर लूट की योजना बनाने वाले बदमाशों को धर दबोचा। आरोपियों से रिमांड के दौरान कई वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने टैंकर चालक सहित अन्य लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस ने आरोपियों से लूट में प्रयोग की जाने वाली गंडासी, सरिया लोहा पिस्तौल और 315 बोर की पिस्तौल बरामद की हैं।
कैंटर चालक को लूटा था
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 8 सितंबर को कुछ लोगों ने हथियारों से लैस होकर एक कैंटर चालक से करीब 2150 रुपये लूट की थी। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में ट्रक चालक राजेश कुमार वासी करीमपुरा ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर सीआईए-2 पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 11 सितंबर को रांवर रोड ग्रीन बेल्ट सेक्टर पांच में नाकेबंदी कर अमरदीप वासी पृथ्वी बिहार करनाल, जितेंद्र उर्फ सोनू वासी कर्ण विहार करनाल, दीपक वासी दुुर्गा कालोनी को वारदात में प्रयोग बाइक सहित काबू किया गया।
विज्ञापन
और वारदातों का होगा खुलासा
इस संबंध में थाना सिविल लाईन में अज्ञात चार युवकों के खिलाफ राजूराम वासी तिलवासनी की शिकायत के आधार पर थाना बिलाहड़ा में मामला दर्ज था। पुलिस ने 15 सितंबर को विकास को गिरफ्तार करके 16 सितंबर को अदालत में पेश किया, जहां से उसे ज्यूडिशियल भेज दिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर ज्यूडिशियल भेज दिया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपियों से और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।