फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   9256 Happy Cards stuck near Roadways

Karnal News: रोडवेज के पास अटके 9256 हैप्पी कार्ड

Sat, 14 Jun 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 14 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
9256 Happy Cards stuck near Roadways
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्रदेश सरकार की ओर से रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए हैप्पी (हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना) कार्ड तैयार किए गए लेकिन जिले में 9256 लाभार्थी ऐसे हैं, जिनका कार्ड तैयार है पर लाभार्थी लेने के लिए नहीं आए। वहीं मोबाइल नंबर बंद होने के कारण आधे से ज्यादा लाभार्थियों से संपर्क भी नहीं हो पाया। वहीं अन्य लाभार्थियों से विभाग के कर्मचारी 10 बार कॉलिंग कर चुके हैं।
जब से हैप्पी कार्ड बनना शुरू हुए थे तो लोगों की भीड़ रोजाना बस अड्डे के काउंटर पर जुटती थी। करीब तीन से पांच घंटे इंतजार के बाद भी लोगों को कार्ड नहीं पाते थे। इसके बाद विभाग की ओर से गांव व वार्ड स्तर पर कार्ड वितरित किए गए। फिर विधानसभा और निकाय चुनाव के कारण कर्मचारी व्यस्त थे तो कार्ड वितरण का कार्य धीमा रहा। अब कार्ड वितरण का कार्य दोबारा शुरू हुआ है और लोग पहुंच भी रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर की मुफ्त यात्रा की सुविधा के लिए एक लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के सदस्यों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। जिले में अब तक 118981 हैप्पी कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिनमें से 109725 कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। अधिकारियों का दावा है कि शेष पात्र लाभार्थियों को कार्ड जल्द वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार हजार उपभोक्ताओं के घर गई टीमें
मार्च माह में लंबित हैप्पी कार्डों की संख्या करीब 13 हजार थी। इन सभी कार्डों में से तीन माह में करीब चार हजार उपभोक्ताओं के घर पर रोडवेज के कर्मचारियों ने दस्तक दी। तो उनके घर पर उन्हें कार्ड देकर आए। जबकि शेष लाभार्थियों से अभी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

ऑनलाइन कर सकते आवेदन

रोडवेज के जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि यह स्मार्ट कार्ड सीधे ई-टिकटिंग प्रणाली से जुड़ा हैं। योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) के माध्यम से की जाती है। हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और ऑनलाइन है। कार्ड के लिए आवेदक को 50 रुपये वन टाइम एक्टिवेशन चार्ज के रूप में देने होते हैं व बाकी खर्च सरकार वहन करती है। कार्ड की लागत लगभग 109 रुपये सरकार भरेगी। हैप्पी कार्ड का वार्षिक रखरखाव का शुल्क 79 रुपये भी सरकार की ओर से वहन किया जा रहा है। http://hrtransport.gov.in/ पर जाकर कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed