फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   92 corona positive arrived in a day

जिले में कोरोना का टूटा रिकॉर्ड, 92 केस आये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
92 corona positive arrived in a day
जिले में शुक्रवार को रिकॉर्ड तोड़ सबसे ज्यादा कोरोना के 92 मामले सामने आए हैं। इनमें 13 विद्यार्थी, 2 पुलिस कर्मी, 2 स्टाफ नर्स, वकील, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी, डीसी कार्यालय में कार्यरत क्लर्क, जिला नागरिक अस्पताल के एक्स्ट्रा विभाग के कर्मचारी, मेडिकल कॉलेज का लैब टेक्नीशियन सहित अन्य शामिल है। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से संदिग्ध 42324 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जबकि 39601 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 1962 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 22 मरीजों की मौत हो चुकी है, 562 एक्टिव तथा 1378 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। शुक्रवार को आए 92 केस में 21 एंटीजेन तथा 71 आरटीपीसीआर से पाए गए हैं।
विज्ञापन

इन जगहों पर मिले कोरोना पॉजिटिव
सेक्टर 13 में सबसे ज्यादा 8 केस, कर्ण विहार में 4, मॉडल टाउन दयानंद कॉलोनी में एक, ओल्ड चार चमन में दो, संगोही में एक, रमेश नगर में एक, सेक्टर 5 में एक, सेक्टर 8 में तीन, नलवी खुर्द में एक, नरसी विलेज में एक, सेक्टर 7 में तीन, राजीवपुरम में दो, सेक्टर 6 में दो, घड़ी गांव में एक, कर्म सिंह कॉलोनी में तीन, विकास कॉलोनी में एक, जुंडला गेट पर एक, शिव कॉलोनी में दो, न्यू बहादुर चंद कालोनी में एक, नीलोखेड़ी में एक, प्रेम नगर में एक, इंद्रगढ़ गांव में एक, न्यू रामनगर में एक, सदर बाजार में एक, सलवान में एक, फ्रेंड्स कॉलोनी में एक, सेक्टर 16 में दो, असंध में दो, पुलिस लाइन में एक, बल्ला गांव में एक, तरावड़ी में एक, सभली गांव में दो, जुंडला में दो, निसिंग में दो, रामनगर में चार, गांधीनगर में दो, सेक्टर 12 में एक, काछवा में 2, डिंगर माजरा गांव में एक, खोरा खेड़ी में एक, घरौंडा मेन बाजार में एक, एबल गांव में एक, डीएवी स्कूल रोड पर एक व सुभाष गेट पर एक केस पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed