{"_id":"5ac669c24f1c1bdc618b5ca0","slug":"91522952642-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..... ऐसे तो घरों में घुस जाएगा ड्रेन के नाले का गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..... ऐसे तो घरों में घुस जाएगा ड्रेन के नाले का गंदा पानी
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
..... ऐसे तो घरों में घुस जाएगा ड्रेन के नाले का गंदा पानी
तरावड़ी। कस्बे के वार्ड नंबर-13 में पड़ने वाले नगरपालिका के कम्यूनिटी हॉल में दो महीनें से नाले का गंदा पानी भरा हुआ है। जिससे आम लोगों के साथ-साथ वहां पर आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर 2 महीने से गंदा पानी भरने के कारण मक्खी-मच्छरों का आलम है। इसके साथ-साथ बीमारियों का भी घर बना हुआ है। लोगों ने कई बार इस समस्या को नगरपालिका के साथ-साथ संबधित अधिकारियों को अवगत करवाया। लेकिन कोई समाधान नही हुआ। काबिलेगौर है कि तरावड़ी के वार्ड-13 में नगरपालिका की ओर से लाखों रुपए की लागत से एक नए कम्यूनिटी सैंटर का निर्माण करवाया गया है, लेकिन इसकी देख-रेख न होने के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। यहां पर 2 महीने से गंदे नाले का पानी भरा हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक आंगनबाड़ी भी खुली है। बच्चे पानी में से होकर आंगनबाड़ी में जाने को मजबूर है। तरावड़ी के करनाली गेट के पास नहर के ऊपर लेंटर डालने का निर्माण कार्य चला हुआ है। इसके कारण ड्रेन विभाग द्वारा पानी को रोक तो दिया गया। लेकिन पानी की निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए। तरावड़ी शहर की ड्रेन में से गुजरने वाला घरो का गंदा पानी कम्यूनिटी सेंटर में भरा गया। यदि समय पर इस पानी की निकासी का कोई समाधान नही किया गया तो ड्रेन के गंदे नाले का पानी लोगों के घरों में भी घुस जाऐगा। लोगों ने मांग की है कि जल्दी ही समस्या का कोई समाधान करवाया जाए।