फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   शीतलहर जारी, अगले सप्ताह से पड़ेगा पाला

शीतलहर जारी, अगले सप्ताह से पड़ेगा पाला

Sun, 17 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
शीतलहर जारी, अगले सप्ताह से पड़ेगा पाला
शीत लहर जारी, अगले हफ्ते से पड़ेगा पाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली शीत लहर ने पूरे प्रदेश के लोगों की कंपकंपी छुटा दी है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि शीत लहर की रफ्तार और बढ़ेगी। यही नहीं अगले सप्ताह से तापमान और नीचे जाने के कारण पाला पड़ने की संभावना है, जिससे हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी।
जहां शनिवार को करनाल का अधिकतम तापमान 15 से बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री से घटकर 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नमी सुबह 100 और दोपहर बाद 52 फीसदी रही। इसी प्रकार वायु दबाव सुबह 7.7 और दोपहर बाद 8.6 दर्ज किया गया। शीत लहर की औसतन रफ्तार चार किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विशेषज्ञ श्याम सिंह चौहान ने बताया कि आगामी 24 घंटे में सुबह और शाम को धुंध रहेगी, जबकि दिन में धूप खिलेगी। हालांकि, न्यूनतम तापमान और नीचे जाने से ठंड बढ़ेगी। उन्होंने संभावना जताई कि जिस प्रकार से तापमान नीचे जा रहा है, इससे लगता है कि आगामी सप्ताह में पाला पड़ने की संभावना है। इससे ठंड और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed