फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   9 lakh froud on the name of government job

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
9 lakh froud on the name of government job
नारकोटिक विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 9 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। घरौंडा थाना पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है उनमें स्वाति गोयल, तोसित कांबोज निवासी शिव कालोनी, बिजली निगम का कर्मचारी जितेन्द्र कुमार, जितेश शर्मा निवासी जुंडला गेट, विष्णु शर्मा निवासी इंद्री, अमित शर्मा निवासी गांव ओंगद जो कि बिजली निगम सेक्टर-12 में नौकरी करता है।
विज्ञापन

पंकज शर्मा ने बताया कि सभी आरोपी जनकल्याण ग्रामीण एंप्लॉयमेंट वेलफेयर काउंसिल के नाम से एससीओ सेक्टर 18 पंचकूला व 214 दूसरी मंजिल सेक्टर-12 करनाल मे ऑफिस चला रहे थे। जिसके माध्यम से लोगों को सरकारी नौकरी का झांसा दिया जाता था। जिसके बदले लोगों से पैसे ऐंठे जाते थे। 18 फरवरी 2020 को अमित शर्मा मुझे पंचकूला वाले ऑफिस में कार में लेकर गया। जहां सभी ने मिलकर मुझे नौ लाख रुपये में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और अमित के खाते में 1.40 लाख रुपये डलवाए व 50 हजार रुपये नकद लिए। स्वाति गोयल के अलग-अलग खातों मे 4,84,000 रुपये व एक लाख रुपये नकद लिए, विष्णु शर्मा को 70 हजार, जितेन्द्र कुमार को 35 हजार व जितेश शर्मा को नकद 70 हजार रुपये दिये। लेकिन अभी तक नौकरी नहीं दिलवाई। अलग-अलग विभागों के अपॉइंटमेट लेटर दिए गए जो कि नकली पाए गए। जितेश शर्मा ने नारकोटिक विभाग में नौकरी दिलाने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed