फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   88.55% students passed in HBSE 12th, 91.17% in CBSE 12th and 92.77% in Class 10th

Karnal News: एचबीएसई 12वीं के 88.55, सीबीएसई 12वीं में 91.17 और 10वीं के 92.77 फीसदी विद्यार्थी पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
88.55% students passed in HBSE 12th, 91.17% in CBSE 12th and 92.77% in Class 10th
- पहली बार तीन परीक्षाओं के एक साथ आए नतीजे, जिला टॉपर की घोषणा नहीं, हरियाणा बोर्ड ने सुबह, सीबीएसई ने दोपहर में की घोषणा
विज्ञापन


- नकलरहित संपन्न हुई थी परीक्षाएं, 39 से 41 दिनों में मिला परिणाम, शाम तक वेबसाइट पर लगी रही टकटकी



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई ने एक साथ बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। एचबीएसई ने तो कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किया, जबकि सीबीएसई ने लगातार चौथी बार कक्षा 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम की एक साथ घोषणा की। दोनों बोर्ड की स्थिति देखें तो जिले में एचबीएसई कक्षा 12वीं के 88.55 प्रतिशत और सीबीएसई कक्षा 12वीं के 91.17 और 10वीं कक्षा के 92.77 फीसदी विद्यार्थियों को सफलता मिली।

शिक्षाविदों के अनुसार, पहली बार हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई का परीक्षा परिणाम एक साथ जारी हुआ है। दोनों ही बोर्ड ने गत वर्ष की तरह इस बार भी जिला टॉपर की घोषणा नहीं की। हालांकि हरियाणा बोर्ड ने केवल प्रदेश के टॉप-10 विद्यार्थियों की सूची जारी की है।
विज्ञापन


हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के 41 तो सीबीएसई ने 39 दिन बाद परिणाम जारी किया है। ऐसे में देर शाम तक विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर टकटकी लगाए बैठे रहे। रविवार की शाम और सोमवार को परीक्षा परिणाम जारी होने की सूचना थी। ऐसे में पिछले दो दिनों से विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधकों को रिजल्ट का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

परिणाम एक नजर में : इस कक्षा में थे इतने विद्यार्थी

कक्षा
एचबीएसई 12वीं
सीबीएसई 12वीं
सीबीएसई 10वीं
कुल परीक्षार्थी
9473

10073

10895

पास
8388

9184

10107

कंपार्टमेंट
890

889

788

फेल
195

0

0

प्रतिशत
88.55

91.17

92.77



स्कूल से मिलेगी मार्कशीट, मेरिट प्रमाणपत्र भी होगा जारी

सीबीएसई के जिला समन्वयक डॉ. राजन लांबा ने बताया कि परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं, लेकिन यह केवल अस्थायी है। मूल मार्कशीट के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। आगे की पढ़ाई या किसी भी आधिकारिक कार्य के लिए ओरिजिनल मार्कशीट आवश्यक होती है। बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं में विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष छात्रों को मेरिट प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए कोई मेरिट सूची या डिवीजन नहीं दी गई है।



20 दिन में दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड की 12वीं के परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने के 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिणाम शानदार रहा है। बोर्ड ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की दोबारा जांच कराने के बाद जारी किया है।



सोशल मीडिया पर देर शाम तक चली टॉपर की दौड़
परिणाम जानने के बाद हर किसी ने सोशल मीडिया पर रिजल्ट की जानकारी अपलोड की। किसी अभिभावक ने अपने बच्चों तो किसी स्कूल और कोचिंग सेंटर ने अपने विद्यार्थियों के टॉप करने की जानकारी अपलोड की। देर शाम तक जिले में टॉप करने के नाम पर यूं दौड़ चलती रही। एक के बाद एक जब कोई ज्यादा अंकों वाला विद्यार्थी सामने आता तो पिछला शांत हो जाता।




बच्चों का परिणाम सुन चला बधाई का दौर

परिणाम घोषित होने के बाद हर कोई बच्चों का रिजल्ट जानने के लिए उत्सुक दिखाई दिया। घरों में महिलाओं और कार्यालयों में बैठे पुरुषों ने भी एक-दूसरे से संपर्क साधकर रिजल्ट जानने की कोशिश की। जब पता चला कि बच्चे ने अच्छा प्रदर्शन किया है तो अभिभावकों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। फोनकर एक दूसरे को बधाई दी। स्कूलों में भी बधाई का दौर चला और मिठाइयां बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed