फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   स्कूल आवंटन की दूसरी सूची देखने आए अभिभावकों ने अगली तिथि मिलने पर किया हंगामा

स्कूल आवंटन की दूसरी सूची देखने आए अभिभावकों ने अगली तिथि मिलने पर किया हंगामा

Sat, 18 May 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
स्कूल आवंटन की दूसरी सूची देखने आए अभिभावकों ने अगली तिथि मिलने पर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नियम 134ए के तहत स्कूल आवंटन का दूसरे ड्रा की अगली तिथि मिलने पर अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सुबह पहले बीईओ कार्यालय में रोष जताया। फिर डीईओ कार्यालय पहुंचे। जब वहां भी उन्हें कोई अधिकारी नहीं मिला तो उन्होंने एडीसी कार्यालय पहुंचे। एडीसी अनीश यादव के आश्वासन के बाद अभिभावक शांत हुए। बता दें कि विभाग की ओर से 17 मई तक पहले ड्रा के दाखिले पूरे करने के साथ अगला ड्रा जारी किया जाना था। लेकिन अब यह ड्रा 20 मई को जारी होगा।

नोटिस देख भड़के अभिभावक
अभिभावक सुबह 8 बजे ही बीईओ ऑफिस लिस्ट देखने पहुंचे तो नोटिस बोर्ड पर विभाग द्वारा नोटिस चस्पा रखा था कि अब नियम 134-ए को लेकर अब दूसरा ड्रा 20 मई को निकाला जाएगा। इसे देखकर अभिभावकों को गुस्सा आ गया है। उनका कहना है कि पिछले करीब दो माह से वह बच्चों के एडमिशन के लिए अपनी दिहाड़ी छोड़कर कभी बीईओ ऑफिस तो कभी स्कूलों के चक्कर काट रहे है। लेकिन उन्हें हर बार तारीख दे दी जाती है।
विज्ञापन


15 दिन बाद निकाला स्कूल से बच्चें को
कलंदरी गेट निवासी सीमा ने बताया कि उसके बेटे का नियम 134ए के तहत 15 दिन पहले सेक्टर-7 में स्थित एक स्कूल में एडमिशन हुआ था। करीब 15 दिन स्कूल में जाने बाद गुुुरुवार को स्कूल से फोन आया कि आप अपने बच्चे को घर ले जाओं। क्योंकि आपके बच्चे का नाम लिस्ट में उनके पास नहीं आया। सीमा ने बताया कि उसने अपने बच्चें के लिए किताबें, स्कूल की वर्दी व अन्य सामान खरीद कर अपने बच्चें को दिया था, और अब स्कूल संचालक बोल रहे है कि उनके बच्चे का नाम नियम 134-ए के तहत काट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ड्रा के अब तक नहीं हुए दाखिले
रामनगर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उसके बेटे का नाम पहली सूची में आया था वह पिछले 16 दिन से अपने बच्चे एडमिशन के लिए हर रोज स्कूल में चक्कर काट रहे है, और स्कूल संचालक कभी ज्यादा फीस की डिमांड करते है।


जो स्कूल नियम 134 ए के तहत एडमिशन नहीं ले रहे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, और जिन स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों ने शिकायत दे रखी है उन स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। और दूसरा ड्रा अब 20 मई को निकाला जाएगा। -राजपाल, डीईईओ करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed