फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आचार संहिता हटने के बाद होगी नगर निगम हाउस की बैठक, चुने जाएंगे सीनियर और डिप्टी मेयर

आचार संहिता हटने के बाद होगी नगर निगम हाउस की बैठक, चुने जाएंगे सीनियर और डिप्टी मेयर

Sat, 18 May 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता हटने के बाद होगी नगर निगम हाउस की बैठक, चुने जाएंगे सीनियर और डिप्टी मेयर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। 23 मई को लोकसभा के परिणाम आने के बाद आचार संहिता हटने के बाद नगर निगम हाउस की बैठक बुलाई जाएगी। इसको लेकर पार्षद और अधिकारी पहले से ही तैयारी करने लगे हैं। हालांकि, पार्षद अपने विकास कार्य कराने को लेकर लिस्ट तैयार कर रहे हैं, जबकि बैठक सीनियर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर होनी है। ऐसे में एक बार फिर से दोनों पदों को लेकर पार्षद लामबंद हो रहे हैं और दावेदार अपने आकाओं के दरबार में हाजिरी भर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि जून के प्रथम सप्ताह में पार्षदों की बैठक बुलाई जाएगी। इसको लेकर अधिकारी और पार्षदों ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
बता दें कि दिसंबर 2018 में नगर निगम के चुनाव हुए थे। इसके बाद हाउस की बैठक वर्ष 2019-20 का वार्षिक बजट पास करने के लिए बैठक हुई थी इसके बाद फिर से हाउस की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सीनियर और डिप्टी मेयर का चुनाव किया था। लेकिन बैठक में पार्षदों का कोरम पूरा नहीं हो पाया था। नियमानुसार, चुनाव के 60 दिन के बाद सदन को सीनियर और डिप्टी मेयर का चुनाव करना होता है। लेकिन आचार संहिता लगने के कारण दोबारा बैठक नहीं हो पाई थी। अब 23 मई को लोकसभा चुनावों का परिणाम जारी किया जाएगा, इसके बाद आचार संहिता हट जाएगी। संभावना है कि जून के प्रथम सप्ताह में पार्षदों की बैठक बुलाई जाएगी और पहले सीनियर और डिप्टी मेयर चुने जाएंगे और बाद में विकास कार्यों के एजेंडे रखे जाएंगे।
विज्ञापन


दोनों पदों के लिए कई दौड़ में
सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर बनने को लेकर कई पार्षद दौड़ में हैं। सभी अपने नेताओं की हाजिरी भी भर रहे हैं। हालांकि, करनाल सीएम की विधानसभा होने के कारण यहां फैसला चंडीगढ़ से होना है। सूत्र दावा करते हैं कि दोनों पदों को लेकर पहले से ही मंथन किया जा चुका है। चुनाव सर्वसम्मति से होगा। इसमें सीनियर डिप्टी मेयर पद पंजाबी समुदाय के पार्षद को दिया जा सकता है, जबकि डिप्टी मेयर के लिये एससी व बैकवर्ड समाज के पार्षद के हिस्से आ सकता है। भाजपा के नेता बताते हैं कि सीनियर डिप्टी मेयर के लिए वार्ड नंबर-9 के मुकेश अरोड़ा, वार्ड 10 से पार्षद वीर विक्रम और वार्ड 19 से राजेश अग्गी के बीच मुकाबला है। वहीं, डिप्टी मेयर के लिए वार्ड 14 से रामचंद्र काला और वार्ड 16 से रजनी परोचा का नाम चर्चा में है। हालांकि, फैसला हाउस की बैठक के दौरान ही होगा कि किस के सिर पर ताज सजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों ने तैयार की कार्यों की लिस्ट
उधर, संभावित बैठक को लेकर पार्षदों ने अपने अपने वार्डों में विकास कार्य कराने के लिये लिस्ट तैयार कर ली है। सभी पार्षद करीब एक एक दर्जन कार्यों की लिस्ट बना रहे हैं। पार्षद युद्धवीर सैनी, ईश गुलाटी, सुदर्शन कालड़ा का कहना है कि उन्होंने वार्डों में विकास कार्यों को लेकर लिस्ट तैयार कर ली है। हाउस की बैठक में वे नए कार्य शुरू कराने की अपील करेंगे, क्योंकि आचार संहिता लगने के कारण पिछले दो माह से विकास कार्य अटके हुए हैं।


चुनाव को लेकर बुलाई जाएगी बैठक
इस बारे में डीएमसी धीरज कुमार का कहना है कि सीनियर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर पहले भी एक बैठक बुलाई गई थी, उसमें पार्षदों का कोरम पूरा नहीं हो पाया था। आचार संहिता हटने के बाद पार्षदों की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें दोनों पदों के लिए चुनाव होगा। उधर, इस बारे में मेयर रेणु बाला गुप्ता का कहना है कि 23 के बाद इस पर मंथन करके बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed