फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   गुरू ग्रंथ साहिब में संत शिरोमणी के 41 छंदों की जानकारी : मीना चौहान

गुरू ग्रंथ साहिब में संत शिरोमणी के 41 छंदों की जानकारी : मीना चौहान

Wed, 20 Feb 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
गुरू ग्रंथ साहिब में संत शिरोमणी के 41 छंदों की जानकारी : मीना चौहान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निगदू (करनाल)। संत शिरोमणी गुरु रविदास जी की 642वी जयंती के उपलक्ष्य में उपतहसील निगदू क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बड़ी धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यअतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री व जिला परिषद सदस्य मीना चौहान रायसन ने शिरकत कर भजन कीर्तन सुना व गुरु रविदास की वाणी को चर्चित करने का कार्य किया।

उन्होंने समाज के लोगों का तह दिल से धन्यवाद किया। मुख्यअतिथि मीना चौहान ने गांव सौकड़ा में शोभा यात्रा का शुभारंभ कर गांव जांबा में नए मंदिर स्थल पर पूजा अर्चना की गई। भूखापुरी गांव में कलश व माजरा रोडान में निशान साहिब की स्थापना की। गांव मोहड़ी जागीर में आयोजित जयंती के आयोजन में शिरकत कर मुख्य अतिथि मीना चौहान ने समाज के लोगों के साथ गुरु महाराज की शिक्षाओं की महत्ता तथा उनके आज की पीढ़ी के ज्ञान के लिए प्रचार प्रसार के बारे में विचार सांझा किये। उन्होंने बताया कि संत शिरोमणी के 41 छंदों की जानकारी सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जुन देव ने गुरु ग्रंथ साहिब में समावेश किए हैं। निगदू में हुए आयोजन में भारत सरकार में उपनिदेशक व नगर निगम में बतौर कार्यकारी अभियंता एलसी चौहान ने शिरकत कर भेंटस्वरूप सहयोग किया। तो वहीं गांव रायसन में आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed