फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण कराने को हर वार्ड के लिए नियुक्त किए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व सेक्टर सुपरवाईजर

नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण कराने को हर वार्ड के लिए नियुक्त किए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व सेक्टर सुपरवाईजर

Sat, 15 Dec 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण कराने को हर वार्ड के लिए नियुक्त किए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व सेक्टर सुपरवाईजर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जिलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदित्य दहिया ने एक आदेश जारी करके 16 दिसंबर को होने वाले करनाल नगर निगम के आम चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से आयोजित करवाने के लिए जिले के उच्च अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सेक्टर सुपरवाइजर व पीएसओ नियुक्त किए गए हैं। वार्ड नं. 1 के बूथ नं. 1 से 13 तक के लिए करनाल के नायब तहसीलदार राजबख्श ड्यूटी मजिस्ट्रेट, शमशेर सिंह पीएसओ, बिजली बोर्ड के कार्यकारी अभियंता धमबीर सिंह को सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार वार्ड नं. 2 के बूथ नं. 1 से 9 तक के लिए करनाल के नायब तहसीलदार राजबख्श ड्यूटी मजिस्ट्रेट, शमशेर सिंह पीएसओ व लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राजा नरेंद्र सिंह को सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड नं. 9 के बूथ नं. 1 से 14 तक के लिए नीलोखेड़ी के तहसीलदार जोधा राम ड्यूटी मेजिस्ट्रेट, विकास कुमार पीएसओ, सिंचाई विभाग के एसडीओ संजीव कुमार हंस को सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार वार्ड नं. 10 के बूथ नं. 1 से 12 तक के लिए नीलोखेड़ी के तहसीलदार जोधा राम ड्यूटी मजिस्ट्रेट, विकास कुमार पीएसओ, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रणबीर सिंह को सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है।
वार्ड नं. 1, 2, 9 व 10 के लिए रिजर्व स्टाफ में बुधराज सिंह ड्यूटी मजिस्ट्रेट व जिला सैनिक बोर्ड के सचिव कर्नल पीके यादव को सेक्टर सुपरवाइजर के रूप में रखा गया है। वार्ड नं. 17 के बूथ नं. 1 से 14 तक के लिए इंद्री के तहसीलदार दर्पण कांबोज ड्यूटी मजिस्ट्रेट, कुलदीप पीएसओ, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता राजीव गुप्ता को सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, वार्ड नं. 18 के बूथ नं. 1 से 12 तक के लिए इंद्री के तहसीलदार दर्पण कांबोज ड्यूटी मजिस्ट्रेट, कुलदीप पीएसओ, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता दलेल सिंह को सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। वार्ड नं. 19 के बूथ नं. 1 से 13 तक के लिए इंद्री के नायब तहसीलदार होशियार सिंह ड्यूटी मजिस्ट्रेट, संजीव कुमार पीएसओ, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता आरके नैन को सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार, वार्ड नं. 20 के बूथ नं. 1 से 10 तक के लिए इंद्री के नायब तहसीलदार होशियार सिंह ड्यूटी मजिस्ट्रेट, संजीव कुमार पीएसओ, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता मनीष कुमार को सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि मेयर के चुनाव में एआरओ एवं घरौंडा के एसडीएम मो. इमरान रजा के साथ सभी वार्डों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट घरौंडा के नायब तहसीलदार रामकुमार व पीएसओ राजेश कुमार लगाया गया है व एआरओ डॉ. सुशील मलिक के साथ घरौंडा के तहसीलदार राकेश मलिक को सभी वार्डों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सुरेंद्र कुमार को पीएसओ लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed