फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   22 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चली शीतलहर, आज गहराएगी धुंध

22 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चली शीतलहर, आज गहराएगी धुंध

Fri, 15 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
22 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चली शीतलहर, आज गहराएगी धुंध
22 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली शीत लहर, आज गहराएगी धुंध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री तक गिरने के बाद शुक्रवार को बेशक तीन डिग्री तक बढ़ गया। लेकिन 22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली शीत लहर ने लोगों की कंपकंपी छुटा दी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी, साथ ही सुबह धुंध भी गहराने की आशंका है। शुक्रवार को करनाल का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान कई सालों का रिकार्ड तोड़ते हुए 12 डिग्री तक चला गया था। शुक्रवार को नमी की मात्रा सुबह 100 और दोपहर बाद 70 फीसदी आंकी गई। वहीं वायु दबाव सुबह 7.5 और दोपहर बाद 11.1 रहा। दिन में 22 किलोमीटर प्रति घंटा से शीत लहर चली। जबकि औसतन शीत लहर की गति 3.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शीत लहर से लोगों की कंपकंपी छूट गई और अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते नजर आए।

केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम प्रवक्ता श्याम सिंह चौहान ने बताया कि आगामी 48 घंटे में सुबह धुंध गहराने की संभावना है। साथ ही तापमान और नीचे जाने से ठंड भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में शीत लहर चलेगी, जिसकी रफ्तार और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed