{"_id":"594568eb4f1c1b28698b48c3","slug":"81497721067-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी बारिश से प्रदेश में गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी बारिश से प्रदेश में गिरा तापमान
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी बारिश से प्रदेश में गिरा तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। प्री मानसून की बरसात से प्रदेश में दूसरे दिन भी कई जिलों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, न्यूनतम सामान्य से 1-2 डिग्री नीचे गिर गया। यह 22 के आसपास नोट किया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में भी गर्मी से राहत मिल सकती है और बारिश आ सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.4 व न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वायु का दबाव 14.4 व 13.6 एमएम नोट किया गया। इससे बारिश की संभावना और बन रही है। वहीं, दूसरे दिन मेवात जिले में सबसे अधिक 13.8 एमएम बारिश हुई। गुड़गांव में 11.8 एमएम, भिवानी में 10.1, झज्जर में 6.9, महेंद्रगढ़ में 4, पलवल में 4.3, रोहतक व रेवाड़ी में 4.2, सोनीपत में 3.2, कैथल में 2.8, फरीदाबाद में 2.7 तथा जींद में 1.8 एमएम बरसात दर्ज की गई। पूरे प्रदेश में 3.5 एमएम बरसात हुई। मौसम विभाग वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में बारिश व आंधी आने का अनुमान है।