फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   80 criminal gangs active in the state, Haryana number one in organised crime: Hooda

प्रदेश में 80 अपराधिक गैंग सक्रिय, संगठित अपराध में नंबर वन बना हरियाणा : हुड्डा

Mon, 06 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 06 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
80 criminal gangs active in the state, Haryana number one in organised crime: Hooda
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 80 आपराधिक गैंग सक्रिय हैं। हत्या, फिरौती, डकैती और अपहरण जैसी वारदात कर रहे हैं। संगठित अपराध के मामले में हरियाणा देश में नंबर वन बन चुका है।
नई अनाज मंडी में हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन रजनीश चौधरी की दुकान संख्या 384 पर मीडिया से मुखातिब भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मौसम लंबे समय तक खराब रहने से धान का रंग बदल गया है। धान के अंदर चावल ठीक है। इसके बावजूद मंडियों में धान की गुणवत्ता खराब बताकर 1800 से 2100 रुपये प्रति क्विंटल तक धान खरीदा जा रहा है। सरकार मुआवजा नहीं दे पा रही है। मौसम की खराबी से किसान का धान पांच से 15 क्विंटल तक कम निकल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शतप्रतिशत जिसकी फसल खराब हुई, उसे सरकार सिर्फ 15 हजार रुपये प्रति एकड़ देने की बात कर रही है जबकि खेत को बटाई पर लेने पर ही 50 से 60 हजार प्रति एकड़ में मिल रहा है। बोनस देने की मांग हम पहले से करते आ रहे हैं लेकिन सरकार ने नहीं दिया। सरकार को मालूम है कि बारिश देर तक हुई है तो नमी का प्रतिशत कम से कम 22 रखना चाहिए था। उन्होंने मांग की कि सरकार को तत्काल धान खरीद करनी चाहिए, नमी 22 और टूटन भी 10 प्रतिशत करे। खराब हुई फसल का मुआवजा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के शपथ ग्रहण के सवाल पर कहा कि इसमें सभी लोग शामिल होंगे। पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा के सवाल पर बोले कि सबका अपना अपना काम करने का तरीका है, कांग्रेस मजबूत हो रही है। संपत सिंह जैसी नेताओं की बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि कोई कुछ भी कह सकता है, ये उनकी अपनी समझ है। पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा की नाराजगी पर बोले कि कोई नाराजगी नहीं है।
एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि भाजपा के पास एक भी उपलब्धि नहीं है। नई सरकार का एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री क्या उपलब्धियां गिनाएंगे। लाडो लक्ष्मी योजना पर हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव में सभी महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन बाद में इसे केवल 20 लाख महिलाओं तक सीमित करने का एलान किया। लेकिन अब तक केवल 1,71,000 महिलाओं का ही पंजीकरण हुआ है। जबकि सरकार के पास आधार और फैमिली आईडी का डाटा पहले से मौजूद है।
‘किसानों को एमएसपी देने के नाम पर लूटा जा रहा
घरौंडा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को घरौंडा नई अनाज मंडी में पहुंचे और धान के ढेरियों पर नमी को चेक कराया। किसानों से भी मिले। उनकी समस्याएं सुनीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने कहा कि सरकार ने धान का रेट 31 सौ रुपये देने का वादा किया था। सरकार किसानों को धान पर एमएसपी देने में नाकाम साबित हो रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगभग 45 मिनट तक मंडी में रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश वैध, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक राकेश कंबोज, सतीश राणा नैनपाल राणा ने उनका स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडियों में किसानों को नमी के नाम पर लूटा जा रहा है। सरकार को धान में नमी की मात्रा को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 22 प्रतिशत करनी चाहिए। इसी प्रकार से काले दाने की मात्रा को पांच प्रतिशत से 10 प्रतिशत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की धान मंडियों में पड़ी हुई है, कोई खरीदार नहीं और न ही धान का उठान नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज कांग्रेस की देन है। उन्होंने सद्भावना यात्रा पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेता अलग-अलग से कार्यक्रम कर रहे हैं। जिससे कांग्रेस मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed