फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   HCS exam in haryana today

एचसीएस की परीक्षा आज: 13 जिलों में बने 538 केंद्र, नकल विरोधी कानून लागू, 1.48 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Sun, 12 Sep 2021 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/करनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/करनाल Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Sep 2021 12:35 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने पेपर लीक व नकल रोकने के लिए हरियाणा लोक परीक्षा नकल विरोधी कानून 10 सितंबर से लागू कर दिया है। इसे बीते मानसून सत्र में ही पारित किया गया था। राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह कानून बनकर अब लागू हो गया है।

विज्ञापन
HCS exam in haryana today
परीक्षा की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा में रविवार को एचसीएस कार्यकारी शाखा और समवर्गी पदों के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी। इस परीक्षा में नकल विरोधी कानून लागू होगा। पेपर लीक या नकल करते पकड़े जाने पर कड़ी सजा के साथ जुर्माना भी लगेगा। नकल व पेपर लीक वाले जिलों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास इंटरनेट बंद रहेगा। राज्य के 13 जिलों के 538 केंद्रों में परीक्षा होगी, जिसमें 148242 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन


सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कुल 156 पदों के लिए यह परीक्षा होने जा रही है। मुख्य सचिव विजय वर्धन ने परीक्षा को लेकर कड़े प्रबंध करने के निर्देश डीसी को दिए हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए जिलों में मजिस्ट्रेट या कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे। मजिस्ट्रेट और पुलिस की संयुक्त टीम परीक्षा केंद्रों का दौरा कर जांच करेंगी। कोई व्यक्ति या वाहन परीक्षा केंद्र के आसपास संदिग्ध गतिविधियां नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पेपर लीक व नकल रोकने के लिए हरियाणा लोक परीक्षा नकल विरोधी कानून 10 सितंबर से लागू कर दिया है। इसे बीते मानसून सत्र में ही पारित किया गया था। राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह कानून बनकर अब लागू हो गया है। इसमें दो साल से दस साल तक की सजा व दस लाख रुपये तक के जुर्माना का प्रावधान है। अभी इस कानून के नियम बनने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल के 24 केंद्रों पर 7488 अभ्यर्थी दो सत्रों में देंगे एचसीएस की परीक्षा
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से एचसीएस की लिखित परीक्षा आज आयोजित की जाएगी। जिले में कुल 24 केंद्रों पर 7488 अभ्यर्थी दो सत्रों में परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा के समय से एक घंटा पहले तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

पिछली परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक के मामले सामने आने के बाद अब प्रशासन आगामी परीक्षाओं को नकल रहित कराने के लिए और ज्यादा सख्त हो गया है। ऐसे में परीक्षा को लेकर केंद्र के सभी कमरों की खिड़कियों को भी सील किया जाएगा। परीक्षा के दिन कोई भी खिड़की नहीं खुल सकेगी। अभ्यर्थियों को गर्मी न लगे, इसके लिए पंखों का पर्याप्त इंतजाम होगा।

एडीसी योगेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए एचसीएस स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया है। सभी अभ्यर्थियों की बॉयोमीट्रिक हाजिरी होगी, इसके लिए सुपरवाइजरों को सुबह 8 बजे केंद्र पर पहुंचना होगा। सुबह 8:20 बजे स्टाफ के साथ बैठक करके सीटिंग प्लान गेट पर चस्पा करना होगा। सुबह 8:40 बजे ओएमआर शीट लेनी होगी, 9:25 बजे प्रश्न पत्र खुलेगा। उसकी भी तीन आदमियों सहित वीडियोग्राफी होगी।

परीक्षा का समय
सुबह का सत्र में 10 से 12 बजे तक, शाम के सत्र में दोपहर 2 से 5 बजे तक

ये हैं केंद्र
डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के), डीएवी पीजी कॉलेज (ब्लॉक ए और बी), पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 7 (ब्लॉक ए और बी), वीयूएमएन जैन पब्लिक स्कूल, दयाल सिंह कॉलेज, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (ब्लॉक ए और बी), राजकीय कन्या महाविद्यालय रेलवे रोड, गुरु नानक खालसा कॉलेज (ब्लॉक ए और बी), राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैन गर्ल्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आदर्श पब्लिक स्कूल (ब्लॉक ए और बी), डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय मॉडल टाउन, गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल, श्रीकृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पर केंद्र बनाए गए हैं।

19 केंद्रों पर होगी नीट की परीक्षा
इधर, मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए नीट की परीक्षा भी रविवार को होगी। सहोदय स्कूल कॉंप्लेक्स के अध्यक्ष डॉ. राजन लांबा ने बताया कि परीक्षा के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। जहां 7550 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा एक सत्र में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed