फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर आग लगी, कई लाख का सामान जलकर राख

रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर आग लगी, कई लाख का सामान जलकर राख

Wed, 08 May 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड  बैंक मैनेजर के घर आग लगी, कई लाख का सामान जलकर राख
करनाल। सदर बाजार स्थित न्यू रमेश नगर में शाम को बैंक से रिटायर्ड मैनेजर के घर में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई। उनके घर से धुआं निकलता देख आस पास रह रहे पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। आग की खबर पर कॉलोनी के अधिकांश लोग घरों के बाहर निकल आए। उन्होंने घर के अंदर फंसी एक महिला और व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह जानकारी उन्होंने पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। घर में आग लगने के बाद पूरा परिवार सदमे हैं। घर की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने निकाले घर से गैस सिलिंडर
न्यू रमेश नगर निवासी ईश्वर सिंह घर से बाहर गए हुए थे। वह बैंक से रिटायर्ड पूर्व मैनेजर हैं। शाम को जब उनके घर से पड़ोसियों ने धुआं निकलता देखा तो आनन-फानन में वे घर में घुस गए। पहले तो उन्होंने घर में मौजूद महिला और एक व्यक्ति को बाहर निकाला और फिर रसोई में रखे गैस सिलिंडर को बाहर निकाला। इस कारण घर में विस्फोट होने से बचाया जा सका।
विज्ञापन



फर्नीचर और दस्तावेज जलकर हुए खाक
घर में करीब तीन घंटे तक आग सुलगती रही। इस आग से घर में रखा सारा सामान जल गया। घर में फर्नीचर , कपड़े, सोफे, बैड, एसी, वाशिंग मशीन, सहित अलमारी में रखे कपड़े व दस्तावेज सब जल कर राख हो गए। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




न्यू रमेश नगर में एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों भी बुला ली गई थी। आग पर काबू पा लिया गया। घर का सामान जल चुका है। किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
-हरजिंद्र सिंह, थाना प्रभारी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed