{"_id":"5b902ce2867a557ec61ed1c4","slug":"71536175330-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर का कट पाटने का कार्य नहीं हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर का कट पाटने का कार्य नहीं हुआ पूरा
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री (करनाल)। इंद्री के गांव शेखपुरा खादर के पास रविवार रात्रि एमएलएल नहर में आई दरार को पाटने का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। अधिकारियों का दावा है कि बुधवार रात्रि तक नहर में आई दरार को पाटने का कार्य पूरा कर नहर में पानी चालू कर दिया जाएगा। इस मामले में संबंधित विभाग के एक्शन मनीष शर्मा ने बताया कि नहर की पटड़ी पाटने का कार्य रात्रि तक पूरा कर लिया जाएगा और नहर में पानी चालू करवा दिया जाएगा, लेकिन जिस गति से कार्य चल रहा है कि उससे लगता है कि अभी इस कार्य में एक और दिन लगेगा। प्रशासन की इस गति से ग्रामीणों में रोष है।
गौरतलब है कि रविवार रात को नहर टूट गई थी, इससे दर्जनभर गांवों में पानी घुस गया था और हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई थी। इसके बाद से मंगलवार को ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने नहर का दौरा कर कई विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद विभागीय प्रशासन हरकत में आया और नहर की पटड़ी को पाटने के कार्य में तेजी लाई गई। इस मामले में इंद्री के तहसीलदार दर्पण कांबोज का कहना है कि नहर की पटड़ी पाटने का कार्य तेजी से चल रहा है। शीघ्र ही नहर की पटड़ी को दुरूस्त कर नहर में पानी चालू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि खेतों में पानी उतर रहा है। जैसे ही खेतों से पानी पूरी तरह उतर जाएगा। इसके बाद गिरदावरी करवाकर हुए फसलों के नुकसान का जायजा लेने के बाद पता चलेगा कि किसानों की फसलों में कितना प्रतिशत नुकसान हुआ है। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है और कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस बारे में कार्यकारी अभियंता मनीष शर्मा का कहना है कि कट को बंद कर दिया गया है, अब केवल मजबूती का कार्य चल रहा है। जल्द ही ये कार्य पूरा कर लिया जाएगा।