फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जेल भरो आंदोलन में शामिल होगा रिटायर्ड कर्मचारी संघ

जेल भरो आंदोलन में शामिल होगा रिटायर्ड कर्मचारी संघ

Sun, 28 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जेल भरो आंदोलन में शामिल होगा रिटायर्ड कर्मचारी संघ
जेल भरो आंदोलन में शामिल होगा रिटायर्ड कर्मचारी संघ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए 30 जनवरी के जेल भरो आंदोलन में बढ़चढ़ भाग लेने का ऐलान किया है। रिटायर्ड कर्मियों की मीटिंग शनिवार को कर्ण गेट स्थित कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिला प्रधान सियानंद परोचा ने की और संचालन जिला सचिव दुलीचंद चौहान ने किया। सियानंद ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को आपस में लड़वाने की नीति पर काम कर रही है। सरकार चाहती है कि कर्मचारी आपस में उलझे रहें और उनकी मांगों को सरकार लागू न करे। इस अवसर पर वाईपी यादव, ओमप्रकाश पांचाल, धीरज कुमार रावत, धनीराम, सैंसरपाल ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रेमचंद तोमर, सुरेंद्र सिंह रावत, रांझाराम, जय भगवान शर्मा, विक्रमजीत सिंह, पुन्नाराम, कश्मीरी लाल आर्य, सौंकार सिंह, जोगिंद्र फोर, सुलतान सिंह, काका राम, धनीराम, शामलाल, फकीरचंद और गिरधारी लाल मौजूद रहे।


नौकरी के लिए धरने पर गरजे यूडीसी कर्मचारी
करनाल। यूडीसी चयनित कर्मचारी बिजली विभाग में नियुक्ति के लिए जिला सचिवालय के सामने डेरा डाले हुए हैं। प्रदेशभर में ऐसे 447 कैंडिडेट्स हैं, जिनका नौकरी के लिए चयन किया गया था, लेकिन एक उम्मीदवार द्वारा कोर्ट में याचिका डालने के बाद कोर्ट ने भर्ती परिणाम पर रोक लगा दी। प्रधान जय खटीक ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 29 जनवरी को होनी है। उनकी सरकार से मांग है कि सरकारी वकील इस मामले में उचित पैरवी करें। तभी इन कैंडिडेट्स को नौकरी मिल सकती है। इस अवसर पर जय खटीक, हरविंद्र गिल, प्रदीप कौर, दिनेश, विक्रम चौहान, विक्रम और इशू राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed